Actor Irrfan Khan shoots film English Medium in Udaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक्टर इरफान खान ने की उदयपुर में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अप्रैल 2019 2:58 PM (IST)
एक्टर इरफान खान ने की उदयपुर में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग
उदयपुर। अभिनेता इरफान खान जिन्होंने पिछले साल न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चलने के बाद इसके इलाज के लिए काम से ब्रेक ले लिया था, वे अब सेट पर लौट आए हैं। उन्होंने यहां शुक्रवार को 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरू कर दी। इरफान के इस फिल्म की शूटिंग करने की खबरें इस सप्ताह की शुरुआत में उस समय सामने आईं जब उन्हें मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया था। यह 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। निर्माता दिनेश विजान ने शुक्रवार को एक तस्वीर जारी की जिससे इरफान के काम पर लौटने की पुष्टि हो गई। तस्वीर में विजान, निर्देशक होमी अदजानिया, अभिनेता दीपक डोबरियाल, सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता और इरफान साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement