Abhishek Bachchan first look from The Big Bull is out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'द बिग बुल' का पोस्टर जारी, इस अंदाज में दिखे अभिषेक

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 जनवरी 2020 3:35 PM (IST)
'द बिग बुल' का पोस्टर जारी, इस अंदाज में दिखे अभिषेक
मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म 'द बिग बुल' की एक झलक अपने प्रशंसकों संग साझा की है। फिल्म के पोस्टर में अभिषेक बहुत ही गंभीर दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे पर अंधेरा दिख रहा है। अभिषेक इसमें अपनी अंगुलियों में कई अंगूठियां पहने नजर आ रहे हैं और होंठ पर अपनी अंगुली रखे हुए हैं। पोस्टर के कैप्शन में अभिषेक ने लिखा, "द बिग बुल! वह शख्स जिसने सपनों को भारत को बेच दिया।" अजय देवगन फिल्म्स द्वारा निर्मित 'द बिग बुल' 1992 में कथित तौर पर भारत के सबसे बड़े सुरक्षा घोटाले पर आधारित है।
फिल्म में इलियाना डिक्रूज भी हैं।
'द बिग बुल' के अलावा अभिषेक 'लूडो' और 'बॉब विश्वास' में भी नजर आएंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement