रजनीकांत, आमिर, शाहरुख सब पीछे, बाहुबली-2 सबसे आगे, अब तक. . .
khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 7:24 PM (IST)
दर्शकों के बेसब्री की खत्म करते हुए फिल्म बाहुबली-2 का ट्रेलर गुरुवार को बड़े इवेंट के साथ रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर खबू वायरल हो रहा है। बाहुबली-2 के फैन्स यह ट्रेलर बार-बार देख भी रहे हैं और दूसरों को फॉरवर्ड भी कर रहे हैं। ट्रेलर को लेकर बाहुबली के फैन्स इतने एक्साइटेड थे कि करीब 24 घंटे में उसे 5 करोड से ज्यादा बार देखा गया। इससे तो ये साफ होता है बाहुबली-2 ने बाकी फिल्मों को पछाड़ दिया हैं। अगर बात रजनीकांत की फिल्म कबाली की तो, फिल्म कबाली के प्रोमो को अब तक तमिल, तेलुगु और हिंदी में 4, 52,69,393 लोगों ने देखा है जोकि बाहुबली से बहुत पीछे है। वही बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की हाल ही रिलीज फिल्म के प्रोमो को 51,131,258 व्यूज मिले हैं। फिल्म बाहुबली 2 ने आमिर खान की फिल्म दंगल को भी हरा दिया है। अब तक दंगल ने 5,34,36,856 व्यूज हासिल किये हैं।