रजनीकांत, आमिर, शाहरुख सब पीछे, बाहुबली-2 सबसे आगे, अब तक. . .
khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 7:24 PM (IST)
यह ट्रेलर ऑफीशियली रिलीज होने से पहले ही फेसबुक पर लीक हो गया था। प्रभास
के एक फैन क्लब यंग रिबेल स्टार प्रभास नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर शेयर
किया गया था। लेकिन बाद में इस प्रोमो को हटा दिया गया। फिल्म ट्रेलर लीक
होने के बाद फिल्ममेकर एसएस राजमौली ने एक बयान साझा किया। राजमौली ने
गुरुवार को कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘बाहुबली-द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर
फेसबुक में बग के कारण लीक हुआ। उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं
दी।