बाहुबली-2
इनके बाद प्रदर्शित होने वाली सीक्वल फिल्मों में सबसे
ज्यादा इंतजार निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली-2’ का है। हर
दर्शक यह जानना चाहता है कि आखिर कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। यह
प्रश्न हर उस शख्स के लिए जिज्ञासा बन गया है जो फिल्मों में थोडी भी रुचि
रखता है। यह फिल्म 28 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के
प्रदर्शन से पूर्व निर्माताओं द्वारा इसका पहला भाग ‘बाहुबली’ भारत में
1000 सिनेमाघरों में पुन: प्रदर्शित किया गया। इस पुन: प्रदर्शन से
निर्माताओं को उम्मीद थी कि दर्शक एक बार फिर से इसे सिनेमाघरों में देखने
आयेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।