2017: Sequel displayed so far, expectations from the rest more Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2017: अब तक प्रदर्शित सीक्वल को मिली सफलता, शेष से उम्मीदें ज्यादा

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 1:54 PM (IST)
2017: अब तक प्रदर्शित सीक्वल को मिली सफलता, शेष से उम्मीदें ज्यादा
सरकार-3 बाहुबली-2 के अतिरिक्त रामगोपाल वर्मा की सरकार-3 और साजिद नाडियाडवाला की डेविन धवन के निर्देशन में बन रही जुडवा-2 को लेकर भी बॉक्स ऑफिस और दर्शकों में उत्साह है। ‘वीरप्पन’ के जरिए फिर से हिन्दी फिल्मों में सक्रिय हुए निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर से अमिताभ बच्चन के साथ अपनी सफलतम सीरीज ‘सरकार’ की अगली कडी ‘सरकार-3’ को बनाया है। यह सही मायने में सीक्वल है, जिसका कथानक कडी-दर-कडी आगे बढता जा रहा है। नई फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां पर पिछली खत्म हुई थी। ‘सरकार-3’ मई 12 को प्रदर्शित होने जा रही है, पहले यह फिल्म 17 मार्च को प्रदर्शित होने पर, फिर इसे रामू ने अपने जन्म दिन 7 अप्रैल को प्रदर्शित करने की घोषणा की लेकिन अचानक से उन्होंने इसे 12 मई को प्रदर्शित करने का निर्णय लिया। यह रामगोपाल वर्मा के साथ अमिताभ बच्चन की आठवीं फिल्म है। दिवंगत निर्देशक प्रकाश मेहरा और मनमोहन देसाई के बाद वर्मा ऐसे इकलौते निर्देशक हैं जिनके साथ अमिताभ बच्चन ने आठ फिल्मों में काम किया है। फिल्म में इस बार अमिताभ बच्चन के अलावा मनोज वाजपेई, रोनित रॉय, यामी गौतम, अमित साध भी हैं।

बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement