High Court reject petition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रत्यूषा केस क्राइम ब्राँच को सौंपने से इंकार

khaskhabar.com:
प्रत्यूषा केस क्राइम ब्राँच को सौंपने से इंकार
मुम्बई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के कथित आत्महत्या मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग खारिज कर दी है। प्रत्यूषा की मां शोमा बनर्जी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केस क्राइम ब्रांच को सौंपा जाए। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को नामंजूर कर दिया। जस्टिस एनएस पाटिल और एमएम बदर की डिविजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा, ‘रिकॉर्ड और जांच के दस्तावेज देखने के बाद केस किसी और एजेंसी को सौंपने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। हमें ऐसा नहीं लगता है कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच नहीं कर रही है।’ हाल ही में मुंबई के जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने खुलासा किया था कि प्रत्यूषा बनर्जी प्रेग्नेंट थी। डॉक्टर्स की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी आशंका है कि सुसाइड से कुछ दिन पहले ही उसने अबॉर्शन कराया हो। यह रिपोर्ट प्रत्यूषा के यूट्रस के टिश्यूयज के हिस्टोपैथालॉजिकल एग्जामिनेशन के आधार पर बनाई गई है।
प्रत्यूषा बनर्जी के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आने के बाद राहुल राज ने दावा किया था कि उन दोनों ने मिलकर अबॉर्शन कराने का फैसला किया था। बता दें कि टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की लाश 2 अप्रैल को उनके फ्लैट में पंखे से लटकी हुई मिली थी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement