हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हेप्पी भाग जाएगी’ में मुख्य भूमिका में नजर
आईं अभिनेत्री डायना पेंटी का कहना है कि उन्हें अपने करियर में थोड़े समय
के बाद वापसी करने का कोई मलाल नहीं है। अभिनेत्री को चार साल बाद बड़े
पर्दे पर वापसी करते देखा गया है। इससे पहले उन्हें 2012 में आई फिल्म
‘कॉकटेल’ में देखा गया था और इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा
था।