पेशे से
चिकित्सक रही डा मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका एक अच्छी लडक़ी है उनके
दोस्त तो थे परन्तु कभी ऐसे रिश्ते नहीं रहे जो असहज स्थिति पैदा कर सके।
हमने हमेशा उससे कहा कि बेटा जीवन बहुत अनमोल है इसका समय व्यर्थ नहीं
गंवाना। कभी भी माता पिता से बिना पूछे कोई काम नहीं किया। भले ही प्रियंका
बालीवुड की दुनिया में है परन्तु आज भी वह एक सामान्य लडकी की तरह रहना
पसन्द करती है। वह हमेशा हमें साथ रखती है।