khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 9:13 PM (IST)
रियलिटी टीवी शो के जरिए संगीत की दुनिया में कदम रखने वाले गायक अरिजीत
सिंह म्यूजिक रियलिटी शो ‘रॉ स्टार’ में निर्णायक के रूप में छोटे पर्दे पर
वापसी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पहले हनी सिंह निर्णायक हुआ करते थे।
लेकिन इसके सीजन-2 में अब अरिजीत सिंह को लिया गया है। अरिजीत ने ‘तुम ही
हो’, ‘सोच न सके’, ‘कभी जो बादल बरसे’ और ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ जैसे
गीतों से लोगों को प्रभावित किया है। वह इस शो में प्रतियोगियों के संरक्षक
भी होंगे।