नई दिल्ली। दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने अपनी चर्चित ने बाइक विक्टर का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 49490 रुपए से शुरू है। लॉन्चिंग के मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एंड सर्विस जेएस श्रीनिवासन ने कहा कि वर्ष 2002 में पहली बार लॉन्च की गई टीवीएस विक्टर की सफलता ने भारत में टीवीएस मोटर की फाउंडेशन लेड की थी।