Advertisement
108.7hp पावर वाली Kove 650RR स्पोर्ट्स बाइक की एंट्री, इनलाइन-4 इंजन से लैस

Kove 650RR में नया 645cc इनलाइन-4 सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 13,000rpm पर 108.7hp की अधिकतम पावर और 11,000rpm पर 60Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस क्षमता के साथ बाइक मिडिलवेट स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल श्रेणी में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है।
बाइक के चेसिस में ट्विन-स्पार फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें इंजन को भी संरचना का हिस्सा बनाया गया है। इसके अलावा एल्युमिनियम सबफ्रेम और स्विंगआर्म दिए गए हैं। सस्पेंशन को जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। बाइक का कर्ब वेट 195 किलोग्राम है, जबकि इसमें 17 लीटर क्षमता का एल्युमिनियम फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी सीट की ऊंचाई 810mm रखी गई है।
कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी सुविधाएं
Kove ने 650RR में बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा के लिए कई आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सुविधाएं दी हैं। इसमें 6 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है, जो Motoplay सिस्टम को सपोर्ट करती है। राइडर को स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और कस्टम सहित तीन राइडिंग मोड मिलते हैं।
बाइक में 6-एक्सिस IMU आधारित कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। IMU तकनीक बाइक की गति, झुकाव और अन्य गतिविधियों का आकलन करके इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा प्रणालियों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है, जिससे क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर ऊपर और नीचे बदले जा सकते हैं।
इस बाइक की एक और खासियत आगे और पीछे दोनों तरफ कैमरों की मौजूदगी है। इसके साथ लेन चेंज असिस्ट फीचर भी दिया गया है। ये सुविधाएं इसे केवल प्रदर्शन के लिहाज से ही नहीं, बल्कि तकनीकी उपकरणों के मामले में भी खास बनाती हैं।
2027 की तीसरी तिमाही में शुरू होंगी डिलीवरी
फिलहाल Kove ने 650RR को वैश्विक बाजार के लिए पेश किया है। कंपनी की मौजूदा स्पोर्ट्स बाइक श्रृंखला में 450RR, 350RR और 250RR शामिल हैं। नई 650RR इस श्रृंखला का सबसे शक्तिशाली मॉडल होगा।
वैश्विक बाजार में इसकी डिलीवरी 2027 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार में इस बाइक को लॉन्च करने की कोई योजना घोषित नहीं की है। ऐसे में भारत में इसकी उपलब्धता और संभावित कीमत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features


