Advertisement
साइबरट्रक की विदाई टली: टेस्ला 2027 की गर्मियों के अंत तक बनाएगी, मस्क बोले- थोड़ी भावुकता भी जरूरी

पिछले सप्ताह मस्क ने घोषणा की थी कि टेक्सास स्थित टेस्ला के गीगाफैक्टरी संयंत्र में साइबरट्रक का उत्पादन 2027 के मध्य तक समेट दिया जाएगा। लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया कि अब इसे गर्मियों के अंत तक जारी रखा जाएगा। इसका मतलब है कि पहले तय की गई समयसीमा से दो से तीन महीने ज्यादा समय तक इस ट्रक का निर्माण होता रहेगा।
बकाया ऑर्डर पूरे करने के लिए बढ़ाया समय
एक हालिया ट्वीट में मस्क ने पुष्टि की कि उत्पादन की अवधि बढ़ाने का मकसद इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के बकाया ऑर्डर ज्यादा से ज्यादा पूरे करना है। हालांकि इससे पहले उन्होंने कहा था कि साइबरट्रक खरीदने की इच्छा रखने वाले बहुत से संभावित ग्राहकों की जमा राशि कंपनी को लौटानी पड़ेगी।
मस्क ने यह भी माना कि यह फैसला मुनाफे को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के नजरिए से सबसे समझदारी भरा कदम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में भावुकता के लिए भी थोड़ी जगह होनी चाहिए, वरना इसका मतलब ही क्या रह जाएगा।
कमजोर बिक्री है उत्पादन बंद होने की वजह
टेस्ला साइबरट्रक का उत्पादन कमजोर बिक्री के कारण बंद कर रही है। अनुमान के मुताबिक 2023 में बाजार में उतरने के बाद से दुनियाभर में इसकी करीब 63,000 इकाइयां ही बिकी हैं। यह आंकड़ा मस्क के उस दावे से काफी पीछे है, जिसमें उन्होंने हर साल 2,50,000 इकाइयां बिकने की बात कही थी।
उत्पादन रोकने का दूसरा कारण संयंत्र में जगह खाली करना है, ताकि साइबरकैब का निर्माण किया जा सके। साइबरकैब टेस्ला की पूरी तरह स्वचालित यानी बिना चालक वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features


