नवरात्रि
में वैसे तो प्रतिदिन कन्या पूजन कर सकते हैं परंतु अष्टमी व नवमी तिथियों
को सभी कन्या पूजन करते हैं। कुमारी पूजन का पहला नियम यह है कि ज्ञान
प्राप्ति के लिए ब्राह्मण कन्या, बल प्राप्ति के लिए क्षत्रिय कन्या, धन
प्राप्ति के लिए वैश्य कन्या तथा शत्रु विजय तथा रोग मुक्ति के लिए शूद्र
कन्या का पूजन करना चाहिए। यह नियम चारों वर्णों में परस्पर सद्भावना के
लिए भी उपयुक्त है।