रत्नों का निर्माण मनुष्यों के भाग्योदय के लिए बना है वहीं मणियां देवों
के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए होती हैं। कहते हैं देवों की ये मणियां
यदि इंसान के हाथ लग जाएं तो उन्हेंं दुनिया के सबसे समृद्ध इंसान बन सकते
हैं-
उलूक मणि के बारे में कहते हैं कि यह उल्लू के घोंसले में पाई
जाती है। हालांकि अभी तक इसे किसी ने देखा नहीं है। यह किंवदंती है कि किसी
अंधे व्यक्ति को यदि घोर अंधकार में ले जाकर द्वीप प्रज्वलित कर उसकी आंख
से इस मणि को लगा दें तो उसे दिखाई देने लगता है। कहते हैं इसे पाने के बाद
धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती।