khaskhabar.com: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 09:51 AM (IST)
वस्त्र में मसूर दाल, रक्त चंदन, रक्त पुष्प, मिष्टान एवं द्रव्य लपेट कर नदी में प्रवाहित करने से मंगल अमंगल दूर होता है|
मंगल दोष के
मामले में सबसे ज्यादा ध्यान अपने स्वभाव का रखना चाहिए। अपने खान-पान की
आदतों में बदलाव लाएं। क्योंकि गर्म व ताजा भोजन करने से मंगल मजबूत होता
है। इससे पाचन क्रिया और मनोदशा भी ठीक रहती है। इससे निबटने का सबसे सरल
उपाय है हनुमान जी की नियमित उपासना। यह मंगल के हर तरह के दोष तो खत्म
करने सहायक है।
हर मंगलवार को शिवलिंग पर कुमकुम चढ़ाएं। इसके साथ ही शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल और लाल गुलाब अर्पित करें। मंगल दोष
के निवारण के लिए मूंगा रत्न भी धारण किया जाता है। रत्न जातक की कुंडली
में मंगल के क्षीण अथवा प्रबल होने या अंश के अनुसार उसकी डिग्री के हिसाब
से पहना जाता है। काले तिल के ये 6 उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत