आपने कभी भगवान राम की कुंडली देखी है। बहुत कम लोग होंगे जिन्हेंक ऐसा
सौभाग्य मिला होगा। ज्यो्तिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो भगवान श्री राम की
कुंडली (देखें कुंडली) में केवल राम के ही शक्तिशाली होने की बात नहीं है।
इसमें रावण के पराक्रम की झलक भी मिलती है। अब तक मिली राम की कुंडलियों
में से उनके गुणों को प्रदर्शित करने वाली सबसे करीबी कुंडली कर्क लग्न की
कुंडली है।
इस कुंडली में कर्क लग्न में गुरु बैठा है। यहां आकर गुरु
उच्च का हो जाता है। यही गुरु राम का छठे भाव का मालिक भी है। यानी षष्ठेश
उच्च का होकर राम के लग्न में बैठा था। किसी भी कुंडली में शत्रु की यह
बेहतरीन स्थिति है।