परिवार: भाई-बंधुओं से मन-मुटाव की आशंका
इस
राशि के जातकों को इस साल परिजनों से बेहद प्यामर और दुलार मिलगा। दोस्तों
का आपको भरपूर साथ मिल सकता है। वे आपके व्यवसाय में मददगार साबित हो सकते
हैं। लेकिन सगे भाई-बंधुओं से कुछ मन-मुटाव रहने की संभावना है। इसी वजह
से कुछ तनावपूर्ण स्थितियां पैदा हो सकती हैं। इस साल आपके अपनी माँ के साथ
सम्बन्ध अच्छे रहेंगे, हो सकता है की अगस्त महीने से पहले उनकी सेहत सही न
हो लेकिंन उसके बाद सुधार होगा। पिताजी व्यवसाय करते हैं तो उन्हें उसमें
सफलता मिलेगी और अगर नौकरी करते हैं तो उसमे भी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से
अच्छी् पटेगी, सितम्बर-अक्टूबर में किसी तीसरे को लेकर तनाव हो सकता है,
इसमें कोताही ना बरतें और सयंम से काम लेते हुए समय को साधें।