khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 10:55 AM (IST)
हिंदू धर्म ग्रंथों में शनिदेव को न्यायाधीश कहा गया है अर्थात मनुष्य के
अच्छे-बुरे कर्मों का फल देना शनिदेव का काम है। जिसकी कुंडली में शनिदेव
प्रतिकूल स्थान पर बैठे हों उसे जीवन भर किसी न किसी परेशानी का सामना करना
पड़ता है। ज्योतिष व तंत्र शास्त्र में शनिदेव को प्रसन्न करने के कई उपाय
बताए गए हैं उनमें से कुछ प्राचीन उपाय आज भी बहुत कारगर हैं।