Advertisement
इस पति को पिटने में आता है मजा, अति हुई तो बोला...

उसकी तो बस इतनी सी गुजारिश है कि उसकी पत्नी उसे थोड़ा कम मारा करे। पति ने परिवार परामर्श केंद्र में मौजूद कर्मचारियों को बताया कि उसकी पत्नी उसे आजकल ज्यादा ही मारने लगी है और बस वो ये चाहता है कि वो पिटाई थोड़ी कम कर दे। युवक की ये बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की बोलती बंद हो गई।
जब पत्नी से इस बारे में पूछा गया तो उसने भी बड़ी बेबाकी से सारे इल्जाम कबूल कर लिए।
पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी को बताया कि उसके पति के काम ही ऐसे हैं कि वो उसे पीटने को मजबूर हो जाती है। वो अगर सुधर जाए तो वो उसे पीटना बंद कर देगी। वहीं ये बात सुनकर वहां मौजूद पति सबके सामने ही अपनी नाराज पत्नी से प्यार का इजहार करने लगा। जिसके बाद उसने उसे उसका पसंदीदा गुलाब लाकर दिया, जिससे पत्नी खुश हो गई और फिर दोनों खुशी-खुशी घर लौट गए।
Advertisement
यह भी प�?े
अजब गजब
Advertisement
Traffic
Features



