These facts about dogs that you surely dont know Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपके हर अहसास को सूंघकर बता सकता है आपका डॉगी, जानिए-दिलचस्प बातें

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 2:24 PM (IST)
आपके हर अहसास को सूंघकर बता सकता है आपका डॉगी, जानिए-दिलचस्प बातें
डालमाटिएन्स के बच्चे यानी पप्पीज जन्म के समय एकदम सफेद रंग के होते हैं। जैसे-जैसे वो बढ़ते जाते हैं, उनके शरीर पर ब्लैक स्पॉट विकसित हो जाते हैं। बसेनजी कुत्तों की एक मात्र ऐसी प्रजाति है, जो भौंक नहीं सकती। वो भौंकने की जगह योडेल करते हैं। डॉग नीले और पीले रंग को आसानी से पहचान लेते हैं, लेकिन लाल रंग को नहीं। उन्हें लाल रंग गहरा स्लेटी नजर आता है।
कुत्ते कई बार घर और बाहर अचानक सर्कल में घूमने लगते हैं। ऐसा कर वो ख़ुद को घर में होने का एहसास दिलाते हैं। ये आदत उन्हें अपने पूर्वजों से मिली है। सबसे ज्यादा पेट डॉग्स अमेरिका में पाए जाते हैं। वहां इनकी संख्या तकरीबन 75 मिलियन है।
एक नॉर्मल कुत्ता 150 शब्दों को पहचान सकता है। चेसर नाम का डॉग, जो कोल्ली प्रजाति से ताल्लुक रखता है, वो 1022 शब्द पहचान लेता है।

ये भी पढ़ें - इस कुएं का भेद अनोखा, जो भी आया वो...!

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement