सेल्फी बूथ का यह विचार युवाओं के दृष्टिकोण पर केंद्रित था, जिसमें राजस्थान राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। राजस्थान वह राज्य है जहां विरासत को संरक्षित किया गया है। इतिहास के पन्नों में अपना महत्व खो रही कला को विशाल एवं प्रमुख मंच पर प्रदर्शित करके इसे नवजीवन प्रदान किया गया है। प्रसिद्ध कलाकार कंचन चंदेर द्वारा चित्रित की गई नैनो कलाकृति विशुद्ध रूप से गुलाबी नगर जयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व कर रही है।