Push eat panipuri pay the ATM customer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोल गप्पे खाकर पेटीएम से भुगतान करते हैं ग्राहक

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 8:27 PM (IST)
गोल गप्पे खाकर पेटीएम से भुगतान करते हैं ग्राहक
पटना। आपने मॉल, सिनेमाघरों, शॉपिग कॉम्पलेक्स आदि जगहों पर पेटीएम से शॉपिंग करते तो आप लोगों को रोज देखते होंगे, लेकिन फुटपाथ पर लगे ठेला वाले को ग्राहकों को पेटीएम की सुविधा देते आप शायद ही देखे होंगे। भले ही पटना का नाम अब तक स्मार्ट सिटी की सूची में शुुमार न हो पाया हो, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी । अब पटना में फुटपाथ पर रेड़ी लगाने वाले भी देने लगे हैं, अपने ग्राहकों को पेटीएम की सुविधा। पटना में ठेले पर गोलगप्पे बेचने वाले की स्मार्टनेस चर्चा में है। वह अपने ग्राहकों से पेटीएम के जरिए पेमेंट की सुविधा देता है. पटना के प्रतिष्ठित मगध महिला कॉलेज की छात्राएं हो या फिर उस ओर से जाने वाले कोई अन्य ग्राहक सभी इस ठेले वाले के फैन हैं। गर्मी हो या ठंड, हमेशा दिन में मगध महिला कॉलेज के गेट पर गोलगप्पा बेचने वाले का ये ठेला लगा रहता है। इस ठेले को 12वीं पास गरीब किसान का बेटा सत्यम चलाता है, जो अपनी कमाई के पैसों से आगे कॉलेज में नामांकन कराने की तैयारी कर रहा है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement