Earth last survivors of an apocalyptic event will be water bears-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैज्ञानिकों का दावा, कभी नहीं मरेगा यह आठ पैरों वाला अनोखा जीव!

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2017 12:18 PM (IST)
वैज्ञानिकों का दावा, कभी नहीं मरेगा यह आठ पैरों वाला अनोखा जीव!
नई दिल्ली। इस धरती पर कई प्रकार के अजीबोगरीब जीव पाए जाते है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक नए जीव को लेकर कई प्रकार के चौंकाने वाले खुलासे किए है। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने इस जीव के खोज को लेकर खुलासा किया है। अनुसंधानकर्ता का कहना है कि इस जीव के खाोज के ये बात गलत साबित कर दिया है कि सब कुछ एक दिन नष्ट हो जाएगा। साइंटिफिक रिपोट्स जर्नल में इस जलीय जीव से जुडी जानकारियां का प्रकाशन किया है। वैज्ञानिकों ने इस जलीय जीव को ‘अनश्वर’ बताया है। अनश्वर का मतलब यह अमर है और धरती और सूर्य के अंत तक जीवित रहेगा। उन्होंने इसका नाम ‘जल रिछ’ रखा है। वैज्ञानिकों ने इस जीव की खूबियों के बारे में बताया कि यह ब्रम्हाण्ड के सभी ज्ञात ग्रहों पर जीवित रह सकता है। इस जल रिछ की सबसे खास बात यह है कि यह बिना कुछ खाए 30 सालों तक जीवित रह सकता है। इस जीव में तापमान सहन करने की शक्ति इतनी जबरदस्त है की ये 150 डिग्री सेंटीग्रेड पर भी जीवित रह सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement