लंदन। आमतौर पर एक सामान्य बंगला बनाने में कई महीने लग जाते है, लेकिन
ब्रिटेन की एक निर्माण कंपनी ने एक दिन में बंगला बनाने का तरीका इजाद किया
है। विलरबाई इनोवेशन नाम की ये कंपनी एक और दो बेडरूम वाले बंगले बनाती
है। इस बंगले में चार लोगों का परिवार आराम से रह सकता है। बताया जा रहा है
कि इस बंगलों को खडा करने से पहले इनकी नींव जैयार की जाती है। फिर लकड़ी
से तैयार बंगले का ढांचा उस पर फिट किया जाता है। अंत में ऊपर की छत रखी
जाती है।
जॉनसन कंस्ट्रक्शंस के एमडी एंडी जॉनसन का कहना है कि उसी
जगह पर तुरंत घर के निर्माण से फायदा ये होता है कि सारी चीजें एक बार में
ही बन जाती हैं। विलरबाई इनोवेशन ने ये बंगले यॉर्कशायर के हल में बनाए
हैं। कंपनी ने दो महीने में 33 बंगले बनाए हैं।
इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी