khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 06:00 AM (IST)
टोरंटों के हेंगरमन डाउनटॉउन की वयस्त गलियों में उस वक्त देखने लायक नजारा था। जब करीब 10,000 किताबों की नदियां वहां गलियों पर बह निकली। दरअसल वहां के लोगों को किताबों को पढऩे का बड़ा शौक होता है और इसी मद्देनजर वहां एक आर्ट फेस्टिवल आयोजित हुआ और इस मौके पर लिटरेचरर से जुड़ी हुई किताबों को आम लोगों के लिए वहां की गलियों में जब जमाया गया तो रात में नजारा कुछ बहती हुई नदी सा लगा। फिर क्या था फोटोग्राफर्स बिना देर किए इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। लिटरेचर की किताबों के इस जमावड़े ने टोरंटों की इस जगह को एक रात के लिए प्रदूषण, अशांति और गाडिय़ों के शोरशराबे से मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई क्योंकि इस दौरान यहां बस किताबें ही किताबें थीं और कुछ नहीं।
यह भी पढ़े :यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरीयह भी पढ़े :इस फोन नंबर को जिसने भी खरीदा, मौत उसे लेने आ गई!