New blood group found in India: Gujarat doctors verify sample with WHO-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां मिला अनोखा ब्लड ग्रुप, ब्लड बैंक के डॉक्टर भी चौंके

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 2:10 PM (IST)
यहां मिला अनोखा ब्लड ग्रुप, ब्लड बैंक के डॉक्टर भी चौंके
सूरत। आज तक आपने ए, ओ, बी, एओ ब्लड ग्रुप के बारे में सुना होगा। लेकिन, गुजरात के सूरत में एक महिला का अनोखा ब्लड ग्रुप सामने आया है। जिसे देखकर ब्लड बैंक के डॉक्टर भी चौंक गए। अनोखे ब्लड की खोज करने वाले एक ब्लड बैंक के डॉक्टरों का दावा है कि दुनिया में किसी भी इंसान का ब्लड ग्रुप ऐसा नहीं है। दरअसल, हुआ यूं कि पिछले महीने एक मरीज महिला के परिजन सूरत के वराछा इलाके में स्थित लोक समर्पण ब्लड बैंक में ब्लड लेने पहुंचे। लैब में मौजूद महिला डॉक्टरों ने जब ब्लड ग्रुप की जांच करना शुरू किया तो उनके माथे पर पसीना आ गया क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था जब उस ब्लड सैम्पल का ब्लड ग्रुप मैच नहीं हो पा रहा था। लिहाजा लैब के प्रमुख डॉक्टर सन्मुख जोशी को बुलाया और उसकी जांच शुरू की गई। डॉक्टर जोशी ने इंटरनेशनल ब्लड ग्रुप रेफरेंस लेबोरेटरी से संपर्क किया। जहां ब्लड की जांच हुई लेकिन उसका कोई ब्लड ग्रुप नहीं मिला। यह ब्लड सैम्पल वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) भेजा गया, जहां इसकी पूरी परख करने के बाद डब्ल्यूएचओ लेबोरेटरी ने इस नए ब्लड ग्रुप को सर्टिफाई किया है। अनोखे ब्लड ग्रुप को मिला नया नाम

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement