Pramita Modi first in the long hair competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लंबे बालों की प्रतियोगिता, प्रोमिता मोदी प्रथम स्थान पर

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 10:19 PM (IST)
लंबे बालों की प्रतियोगिता, प्रोमिता मोदी प्रथम स्थान पर
कोटा। नगर निगम की ओर से आयोजित मेला दशहरा 2017 के तहत गुरूवार को विजयश्री रंगमंच पर लंबे बाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों का उत्साह देखते बना। एक के बाद कुल 11 प्रतिभागी महिला व युवती आई और अपने बालों के सौंदर्य को बिखेरा। करीब आधे घंटे तक चली इस प्रतियोगिता ने मौजूद दर्शकों को हैरत में डाल दिया। कार्यक्रम संयोजक मोनू कुमारी व मीनाक्षी खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उदयपुर निवासी प्रोमिता मोदी प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर कोटा की मल्लिका चौहान व तृतीय स्थान पर रूपल चौहान रहीं। प्रतिभागियों का मौजूद दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया। निर्णायक मंडल में पार्षद मीनाक्षी खंडेलवाल, मोनू कुमारी, पूजा सोलंकी, अमरजीत कौर, मंजू दुबे, हेमलता सिंह शामिल थे। विजेताओं को मेला आयोजन समिति सदस्य महेश गौतम लल्ली, नरेंद्र हाड़ा, मोनू कुमारी, मीनाक्षी खंडेलवाल ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. रेणु श्रीवास्तव व गोपाल सोनी ने किया। पंजाबी नाइट आज, जस्सी आएंगेदशहरा मेले में विजयश्री रंगमंच पर शुक्रवार रात 8 बजे से पंजाबी नाइट कार्यक्रम होगा। मेला प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सामरिया ने बताया कि पंजाबी सिंगर जसवीर सिंह जस्सी की प्रस्तुति होगी। जस्सी के साथ लखविंद्र सिंह वडाली भी आएंगे। मुख्य अतिथि रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल व यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता होंगे। पंजाबी नाइट से पहले विजयश्री रंगमंच पर ही शाम 7.30 बजे पंजाबी कार्यक्रम गत्का का आयोजन होगा।
शनिवार को विजयश्री रंगमंच पर शाम 7.30 बजे सबसे लंबी व सबसे छोटी महिला एवं सबसे लंबा व छोटा पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन भी आकर्षक होगा। इस प्रतियोगिता के लिए मौके पर भी आवेदन लिए जाएंगे। 15 अक्टूबर को रात 8 बजे सिने संध्या में उदित नारायण आएंगे। सिने संध्या से पहले शाम 7.30 बजे परिधान उत्सव होगा। 16 अक्टूबर को रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यकम, समापन समारोह व भव्य आतिशबाजी होगी।
कवि सम्मेलन कल शनिवार 14 अक्टूबर को रात 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। देशभर से हास्य, वीर, श्रृंगार व ओज रस की कवि आएंगे। कोई हसाएंगे तो कोई देशभक्ति का जज्बा पैदा करेंगे। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला ने बताया कि कवि सम्मेलन में कवि सत्यनारायण सत्तन, वेदव्रत वाजपेयी, विनित चौहान, शशिकांत यादव, विष्णु सक्सेना, जॉनी बैरागी, शंभू शिखर, जगदीश सोलंकी, डॉ. भुवन मोहिनी, कविता तिवारी, अतुल कनक काव्य पाठ करेंगे। दैनिक भास्कर इस कार्यक्रम के प्रायोजक होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement