नन्हें शावकों के जन्म के बाद वन्यजीव विभाग ने विशेष बंदोबस्त किए हैं और नन्हें शावकों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। तीनों मेहमानों की देखभाल के लिए गुजरात से लाॅयन विशेषज्ञ चिकित्सक को जोधपुर बुलाया गया है। साथही शावकों के लिए पिंजरे में महीन बालू रेत बिछाई गई है और उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए केवल चिकित्सकों को ही उनके नजदीक जाने की इजाजत दी गई है। शावकों और उनकी मां की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पिंजरे में और बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
यह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायलयह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा