Yes, interference is forbidden, because it is Gabbars office Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Haryana Exclusive : हां दखलंदाजी मना है, क्योंकि यह गब्बर का महकमा है !

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 जनवरी 2020 7:14 PM (IST)
Haryana Exclusive : हां दखलंदाजी मना है, क्योंकि यह गब्बर का महकमा है !
विज की आपत्ति इस बात पर थी कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय का कामकाज निपटाएंगे या फिर गृह विभाग का? ऐसा इसलिए कि मुख्यमंत्री दफ्तर में पहले ही बहुत काम होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री दफ्तर के पास गृह विभाग की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए। वे चाहते थे कि गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वतंत्र प्रभार का होना चाहिए। इसे लेकर विज ने खट्टर से भी बात की थी। मुख्यमंत्री ने विज की बात को तवज्जो देते हुए ताजा फेरबदल में आईएएस विजय वर्धन को गृह सचिव लगा भी दिया। राज्य सरकार ने वर्धन को गृह के साथ ही जेल व आपराधिक जांच का कार्यभार भी सौंपे हैं। विज को लगता है कि अब वे अपने विभाग के फैसले तेज रफ्तार से कर पाएंगे। उनकी बात को मान लेने से लोगों के बीच ऐसा संदेश गया है कि गृह मंत्री के तौर पर प्रदेश सरकार में विज अपने रुतबे को खूब भुना रहे हैं। विज के एक और मुख्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय का जिम्मा अब भी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव वी. उमाशंकर के पास है। वी. उमाशंकर शहरी निकाय विभाग के प्रधान सचिव हैं। विज इस विभाग में भी स्वतंत्र प्रभार का प्रधान सचिव चाहते हैं। इसके पीछे विज का तर्क है कि मुख्यमंत्री दफ्तर में पहले से ही काम ज्यादा होता है, ऐसे में वी. उमाशंकर उनके विभाग को कितना समय दे पाएंगे, इसलिए स्वतंत्र रूप से ही किसी आईएएस को शहरी निकाय विभाग का कार्यभार सौंपा जाना चाहिए।
आईएएस अफसरों के ताजा फेरबदल में तो यह संभव नहीं हो पाया है, लेकिन अगली तबादला सूची में ऐसा संभव हो सकता है। विज को अब अगले प्रशासनिक फेरबदल का इंतजार है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि विज कुछ छुपा कर नहीं रखते। जो बात उनके भीतर है, वहीं जुबान पर है। बोलने के मामले में वे राजनीति कम और दिल से ज्यादा बात करते हैं, हालांकि, ऐसा मानने वालों की भी कमी नहीं है कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के इस दौर में विज को मुख्यमंत्री के लिए मुश्किलें खड़ी करने से बचना चाहिए, लेकिन विज तो विज हैं। जो उनके मन में है, वह तो सामने आएगा ही।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement