tribute to the martyrs on Victory Day Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 11:13 PM (IST)
विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
इस मौके पर दिल्ली निवासी अभिमन्यु कुमार, राजस्थान से शहीद मांगेराम की पत्नी छोटी देवी, हिसार से शहीद कन्हैया लाल के भाई जीयालाल और प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार और दीपक कुमार, शहीद सतवीर सिंह के भानजे सोनीपत से और शहीद राज कुमार के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के दौरान जिलाधीश कालिया ने कहा कि जो लोग अपने शहीदों को याद रखते हैं। वहीं शिखर पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान बहुत बड़ा प्रयास है। जिसकी जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है। उन्होंने समाधि कमेटी का चार दशकों से अधिक समय से समाधि की भव्य ढंग से देखरेख करने की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक जसवीर जस्सी और लोक संपर्क विभाग की सेवानिवृत उपनिदेशक उमा शर्मा ने भी शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की और उनकी लामिसाल कुर्बानी को नमन किया। शहीदों की समाधि सभा के प्रवक्ता प्रफुल्ल चंद्र नागपाल ने समाधि के भव्य और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement