Mahalakshmi Puja, Lakshmi worship Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चौदस पर निखरा रूप

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 8:09 PM (IST)
चौदस पर निखरा रूप
रूप चौदस पर शाम को पूजा अर्चना के बाद छोटी दीपावली मनाई गई। बाजारों में दूसरे दिन भी भारी भीड़ उमड़ी। पांच दिनी दीपोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को रूप चतुर्दशी का उल्लास छा गया है। रूप लावण्य के लिए सूर्योदय के समय उबटन लगाकर तेल तिल से स्नान कर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया गया। अकाल मृत्यु के भय से निजात के लिए यम देवता का पूजन कर प्रदोषकाल में दीप दान भी किया । सुबह से ही ब्यूटी पार्लरों में भारी भीड़ रही जो शाम तक थी। दोपहर बाद तो ब्यूटी पार्लरों में खड़े होने की जगह नहीं थी। संचालकों ने कई ग्राहकों को वापस लौटा दिया।  ब्यूटी पार्लर संचालिका सुनंदा वर्मा ने बताया कि रूप चौदस के लिए महिलाओं ने पूर्व से ही बुकिंग करा रखी थी। सुबह से ही भारी भीड़ रही। श्रृंगार के लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है। मुख्य रूप से आईब्रो व ब्लीच की मांग अधिक रही। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष रूप चौदस ज्यादा उत्साह से मनाई गई। इसके अलावा मध्यमवर्गीय घरों में महिलाओं व युवतियों ने सूर्योदय के पूर्व उबटन व घरेलू आयटम से रूप सजाया। शाम को छोटी दीपावली मनाई गई। पूजा अर्चना के बाद शहर भर में आतिशबाजी की गई। यह भी पढ़े :पर्रिकर के साथ नजर आ चुका पाक जासूस यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement