मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल को शिक्षा के क्षेत्र में काला अध्याय बताते हुए कहा कि बिना परीक्षा बच्चों को आगे की कक्षाओं में भेज दिया जाता था। जिस कारण बच्चों का आधार कमजोर रहा करता था। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। जिसके तहत स्कूलों में मासिक टेस्ट शुरू हुए हैं। उन्होंने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूल काॅलेजों की संख्या बढ़ाने और बीस किलोमीटर की परिधि में लड़कियों के लिए एक काॅलेज खोले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास के लिए फरीदाबाद में विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय शुरू किया गया है। जहां 800 पाठयक्रमों के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। जिसके अंतर्गत सिरसा में भी मेडिकल काॅलेज खोला जाना है। इस मौके पर देव कुमार शर्मा, आदित्य देवीलाल चैटाला, प्रो. गणेशीलाल, चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, सुनीता दुग्गल, रेणू शर्मा, गुरदेव सिंह राही और भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह भी मौजूद थे।
अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी