Worship and veneration of the sacred Jyoti Kalashas at the confluence of faith and devotion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रद्धा और समर्पण के संगम पर पावन ज्योति कलशों का पूजन-वंदन

khaskhabar.com: शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 4:13 PM (IST)
श्रद्धा और समर्पण के संगम पर पावन ज्योति कलशों का पूजन-वंदन
खास खबर। नई दिल्ली परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी समारोह में परम पूज्य श्रद्धेया शैलवाला जीजी का पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर शैफाली जीजी एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों से लाए गए पावन ज्योति कलशों का श्रद्धापूर्वक पूजन-वंदन किया गया।
देश के विभिन्न अंचलों से पहुँचे ये ज्योति कलश अपने साथ असंख्य परिजनों की श्रद्धा, साधना और समर्पण के भाव समेटे हुए थे। पूजन के इन भावपूर्ण क्षणों में मानो देशभर की गायत्री चेतना एक सूत्र में पिरो गई। यह दृश्य केवल ज्योति कलशों के वंदन का नहीं, अपितु परम वंदनीया माताजी के प्रति अगाध आस्था, आत्मीयता और युगनिर्माण के साझा संकल्प की जीवंत अभिव्यक्ति बन गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement