Preparations for the second flower of the second phase of the birth centenary celebrations are in full swing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जन्मशताब्दी समारोह के दूसरे चरण के दूसरे पुष्प की तैयारियां तेज

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 5:11 PM (IST)
जन्मशताब्दी समारोह के दूसरे चरण के दूसरे पुष्प की तैयारियां तेज
श्रद्धेया शैल जीजी ने साधना स्थली और माता भगवती भोजनालय का किया शुभारंभ खास खबर। हरिद्वार
वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण के दूसरे पुष्प की तैयारियां देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम स्थल में ही गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलजीजी ने साधना स्थली और माता भगवती भोजनालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या, शांतिकुंज महिला मण्डल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या, व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 21 एवं 22 नवंबर को प्रस्तावित इस आयोजन के लिए शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साधना स्थली में शामिल होने वाले परिजनों को सामूहिक साधना और आत्मचिंतन का अवसर मिलेगा। साधना स्थली सूर्योदय से सूर्यास्त तक समारोह के समापन तक चलेगा। वहीं, माता भगवती भोजनालय में देश-विदेश से आने वाले गायत्री परिजनों के भोजन की व्यवस्था की गई है।
शताब्दी समारोह के समन्वयक ने बताया कि समारोह की तैयारियों में शांतिकुंज के अंतेवासी कार्यकर्त्ता सहित झारखण्ड, छत्तीसगढ, बिहार, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आये गायत्री परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हैं। प्रवचन मंच सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए मंचों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। आवास, भोजन, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।
इस अवसर पर दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि जन्मशताब्दी समारोह माताजी के त्याग, तप, सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेने का अवसर है। इसके माध्यम से नारी जागरण, युवा चेतना, सामाजिक समरसता और युग निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी व्यवस्थाओं को सेवा, समर्पण और आपसी सहयोग की भावना से पूरा करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement