Advertisement
विराट मातृत्व, आध्यात्मिक एकात्मता एवं विश्वकल्याण के संदेश से अनुप्राणित हुआ जन्मशताब्दी समारोह

उन्होंने कहा कि माताजी का मातृत्व किसी एक परिवार तक सीमित नहीं रहा, अपितु समूचे समाज के कल्याण में अभिव्यक्त हुआ। साथ ही भारतीय सभ्यता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन में गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की। पूज्य स्वामी विज्ञानानंद जी ने परम वंदनीया माताजी के विराट मातृत्व को नमन करते हुए उन्हें केवल गायत्री परिवार की नहीं, अपितु समूचे भारतवर्ष की मातृशक्ति बताया।
उन्होंने भारत की विविधता में एकता, ज्ञान के संवाहक के रूप में भाषा की महत्ता तथा भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं में निहित निर्भयता, सहअस्तित्व एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष एवं समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने पूज्य संतों एवं विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन करते हुए पूज्य गुरुसत्ता की विश्वकल्याणकारी विचारधारा तथा आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से मानवता को एकात्मता के सूत्र में जोड़ने के संकल्प को रेखांकित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


