khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 10:47 AM (IST)
टेलीविजन धारावाहिक ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री कृतिका कामरा ने बताया कि वह गूगल की आदी हैं और उसी को अपना खास दोस्त मानती हैं। कृतिका ने कहा, ‘मैं बहुत जिज्ञासु हूं। मुझे सब चीजों के लिए गूगल की जरूरत होती है। अगर मैं कोई नया शब्द सुनती हूं तो गूगल इस्तेमाल करती हूं या किसी नए रेस्तरां में जाती हूं तो मैनू पहले ही गूगल में देखती हूं। मैं गूगल की आदी हूं।’
उन्होंने कहा, ‘मैं विदेशी भाषाओं के सही शब्दों के उच्चारण के लिए भी गूगल करती हूं। अगर मैं कोई फिल्म देखती हूं तो इसकी अधिक जानकारी के लिए भी गूगल करती हूं। गूगल मेरा खास दोस्त है।’