शो की बेहतरी के लिए कपिल ने याद किया पुराने साथियों को, नजर आएंगे. . .
khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 6:56 PM (IST)
वहीं एनडीटीवी को इस प्रोडक्शन हाउस से जुडे सूत्र ने जानकारी दी है कि इस
बार का कपिल का शो स्टैंडप कॉमिक्स पर था, तो इसलिए सुनील ग्रोवर और अली
असगर का इसमें कोई किरदार नहीं था इसलिए वह शूटिंग का हिस्सा नहीं थे। कल
इस शो का दूसरा हिस्सा शूट किया जाएगा जिसमें सुनील और अली की जरूरत होगी।
अगर वह कल भी नहीं आते हैं, तब यह साफ हो जाएगा कि उन दोनों ने कपिल का
बायकॉट किया है। प्रोडक्शन के इस सूत्र ने एनडीटीवी को बताया कि अभी तक
सुनील ग्रोवर और अली असगर ने इस विषय में कुछ साफ नहीं किया है। इसलिए हम
आधिकारिक रूप से नहीं कह सकते कि इन दोनों ने शो छोड़ दिया है।