शो की बेहतरी के लिए कपिल ने याद किया पुराने साथियों को, नजर आएंगे. . .
khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 6:56 PM (IST)
कपिल शर्मा के शो से सितारों के एकसाथ बायकॉट करने के कारण गर्दिशों में आये इस शो को संभालने की जिम्मेदारी अब दूसरे हास्य कलाकारों ने उठा ली है। बताया जा रहा है इस झगडे के बाद सोमवार को हुई द कपिल शर्मा शो की शूटिंग में सुनील ग्रोवर के अलावा पुरानी टीम का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। शो पर पुराने चेहरों में सिर्फ कपिल शर्मा और बंपर का किरदार करने वाले किकू शारदा ही पहुंचे। जानकारी के अनुसार इस शूटिंग में कपिल ने अपने पुराने स्टैंडप कॉमेडियन दोस्तों जैसे राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल और एहसान कुरैशी का साथ लिया है। इस शूटिंग में नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आए हैं। डीएनए की खबर के अनुसार इस शो से जुडे एक सूत्र ने बताया कि सुनील ग्रोवर ने यह शो छोडने का मन बना लिया है।