Sneha Wagh: There is need to air shows where women are powerful-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं को सशक्त दिखाने वाले शो को प्रसारित करने की जरूरत : स्नेहा वाघ

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 जुलाई 2020 1:30 PM (IST)
महिलाओं को सशक्त दिखाने वाले शो को प्रसारित करने की जरूरत : स्नेहा वाघ
मुंबई। अभिनेत्री स्नेहा वाघ का कहना है कि सशक्त महिला किरदारों वाले टीवी शो को प्रसारित करने की जरूरत है। नायिका प्रधान टीवी शो 'ज्योति ' में नजर आ चुकीं स्नेहा ने कहा, "शुरू में मैंने शो के बारे में बहुत अलग तरीके से नहीं सोचा था। मैंने इसे अवसर मिलने के कारण साइन किया था लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया, मैंने महसूस किया कि सिर्फ अमीर परिवारों और अच्छे कपड़ों व गहनों में लदे रहने वाले किरदारों के बजाय शक्तिशाली किरदारों में महिलाओं और रोजमर्रा की कहानियों को दर्शाना कितना महत्वपूर्ण है। ऐसे शोज् को प्रसारित करने की जरूरत है जहां महिलाएं सशक्त हों। हमारा पितृसत्तात्मक समाज है और तब तक रहेगा जब तक हम मानसिकता को नहीं बदलते।" 'ज्योति' शो दोबारा दंगल टीवी पर दिखाया जा रहा है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement