Maniesh Paul returns to Indian Idol-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनीष पॉल की 'इंडियन आइडल' में वापसी

khaskhabar.com: शनिवार, 21 दिसम्बर 2019 2:40 PM (IST)
मनीष पॉल की 'इंडियन आइडल' में वापसी
मुंबई। गाने के रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एंकर मनीष पॉल की हॉस्ट के रूप में वापसी हुई है। वह 'इंडियन आइडल' सीजन 10 के सलमान अली और विभोर नितिन जैसे प्रतियोगियों के साथ अगले सप्ताह आने वाले 'इंडियन आइडल' सीजन 11 शो में शामिल होंगे। मनीष ने कहा, "इंडियन आइडल के स्टेज में वापस आने के लिए उत्साहित हूं। पिछला सीजन शानदार रहा, जिसे याद किया जाएगा। मैं खुद आनंद का अनुभव करना चाहता हूं क्योंकि इस सीजन में प्रतियोगी बहुत ही शानदार हैं और सीजन 10 के प्रतियोगियों द्वारा चुनौती दी जा रही है, यह देखना बहुत दिलचस्प होगा।" 'इंडियन आइडल' सीजन 11 का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement