Bigg Boss 14: Pavitra Punia slams ex-beau and BB 13 star Paras Chhabra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Bigg Boss 14 : पवित्रा पुनिया ने की पारस छाबड़ा की आलोचना

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 अक्टूबर 2020 12:38 PM (IST)
Bigg Boss 14 : पवित्रा पुनिया ने की पारस छाबड़ा की आलोचना
नई दिल्ली । विवादास्पद रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की प्रतिभागी पवित्रा पुनिया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और 'बिग बॉस 13' में घर के सदस्य रह चुके पारस छाबड़ा पर बात की है। पारस बिग बॉस के घर में रहते हुए कई बार पवित्रा के बारे में बात की थी। चूंकि अब वह भी उसी घर मे हैं, ऐसे में क्या वह पारस की उन पर प्रतिक्रियाओं पर पलटवार करेंगी? इस पर पवित्रा ने कहा, "'बिग बॉस 13' के वक्त सारी चीजें सुनने के दौरान मैंने कुछ भी नहीं कहा था। जब उसने घर पर रहकर इस तरह की बातें की थी, मैंने कोई जवाब नहीं दिया था। मैं अब भी कुछ नहीं कहूंगी। मेरे लिए जिन लोगों का अस्तित्व ही नहीं है, उन पर मैं भला क्या कहूं?" पवित्रा का यह जरूर कहना है कि शो पर उनका नाम लिया जाना, उन्हें पसंद नहीं आया। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पारस उस वक्त उनकी गर्लफ्रेंड रहीं आकांक्षा पुरी की इज्जत नहीं करता था। उनका उनकी जिंदगी में कोई वजूद ही नहीं है।
पवित्रा ने आईएएनएस को बताया, "नहीं, यह ठीक नहीं है। जिसने इतना किया उसके लिए वह सगा नहीं हो पाया, तो ऐसे इंसान के लिए कमेंट क्या करना है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement