दरअसल, सनी लियोनी से यह पूछा गया कि क्या लोपा का घर में किया गया पोल
डांस उनसे बेहतर था। इस पर सनी ने जवाब दिया कि मैंने उसे देखा ही नहीं था,
लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि वो खूबसूरत लग रही होंगी। ज्ञातव्य है कि
जिन दिनों सनी लियोनी स्वयं बिग बॉस के घर में प्रतिभागी के रूप में रह रही
थीं, उन्होंने वहां पर एक पोल डांस किया था। उनके द्वारा किए गए पोल डांस
को दर्शकों ने पसन्द किया था। कहा जाता है कि उनके इस अंदाज में किए गए
डांस के बाद ही महेश भट्ट ने उन्हें अपनी बेटी के निर्देशन में बनने वाली
फिल्म ‘जिस्म-2’ के लिए चुना था।