मेहमान बनकर आई सनी लियोनी ने ही
लोपा को टास्क दिया था और विजेता भी घोषित किया था। इसको देखते हुए सनी का
बयान काफी चौंकाने वाला है। सनी ने हाल ही में जिस डांस को जज किया था उसे
इतनी जल्दी भूलना अटपटा लगता है। इसका तात्पर्य यह है कि सनी लियोनी ने वो
डांस देखा ही नहीं होगा। यह इस बात को भी बल देता है कि बिग बॉस पूरी तरह
से पहले से स्क्रिप्टेड शो है। परिस्थिति जो भी हो, लेकिन सनी ने अपने बयान
से ‘बिग बॉस’ को लेकर सवाल तो खडा कर ही दिया है।