Better to play your age on TV, says Vishal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘मौका मौका’ के विशाल मल्होत्रा इसके लिए नहीं है उत्साहित

khaskhabar.com: रविवार, 25 मार्च 2018 5:18 PM (IST)
‘मौका मौका’ के विशाल मल्होत्रा इसके लिए नहीं है उत्साहित
नई दिल्ली। अभिनेता विशाल मल्होत्रा क्रिकेट विज्ञापन ‘मौका मौका’ में मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति की भूमिका निभा चुके हैं, लेकिन टीवी शो के लिए वह मध्यम आयु वर्ग के किरदार निभाने के लिए उत्साहित नहीं हैं। ‘1920 लंदन’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता को पहचान विज्ञापन ‘मौका मौका’ में पाकिस्तानी क्रिकेटर प्रशंसक की भूमिका से मिली। यह पूछे जाने पर कि विज्ञापन में मध्यम आयु वर्ग की भूमिका निभाने के बाद युवा अभिनेता क्या अधिक परिपक्व किरदार निभाने के लिए तैयार हैं? उन्होंने कहा, ‘‘वह विज्ञापन था। विज्ञापन अलग चीज है। यह एक शख्स की किशोर से लेकर मध्यम आयु वर्ग का व्यक्ति बनने की कहानी थी। अगर यह सीधे तौर पर मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति पर आधारित होता, तो मुझे लगता है कि मैं इसे नहीं करता।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement