Advertisement
अंजना सिंह ने धूमधाम से मनाई हरतालिका तीज, लाल जोड़े में बिखेरा जलवा

वीडियो पोस्ट करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी तीज।"
अंजना का ये वीडियो प्रशंसकों के दिल को छू गया। वे पोस्ट में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "सुख के सब साथी, दुख में केवल जीवन साथी! सौभाग्य और सुहाग के प्रतीक हरियाली तीज पर सभी माताओं और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हैप्पी तीज।" एक और यूजर ने लिखा, "भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित अखंड सौभाग्य के प्रतीक हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "देवाधिदेव महादेव एवं मां पार्वती आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य प्रदान करें।"
अभिनेत्री की फिल्मों पर नजर डालें तो उन्होंने फिल्म 'फौलाद' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह टीवी सीरियल 'भाग ना बांचे कोई' में भी नजर आईं थीं।
अंजना ने 'लव और राजनीति', 'नागराज', 'सनकी दरोगा', 'बहुरानी', 'जिगर', 'सइयां जी दगाबाज', 'हीरो गमछावाला', 'मोकामा 0 किलोमीटर', और 'दबंग आशिक' जैसी हिट फिल्में दी हैं। इसी के साथ उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए दो इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड भी मिल चुके हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


