शूटिंग के दौरान बेहोश हुईं मदिराक्षी, डॉक्टर को बुलाया
khaskhabar.com:
मदिराक्षी ने एक बयान में कहा, ‘‘हैदराबाद का तापमान इस समय असहनीय है।
गर्मी के कारण यूनिट में सभी को परेशानी हो रही है। हालांकि हम भीतर शूटिंग
कर रहे थे, लेकिन असहनीय गर्मी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी प्रोडक्शन मेरे
साथ सहयोग कर रहा है। लेकिन, मेरे काम को मेरी जरूरत है, इसलिए मैं फल खा
रही हूं और खुद को शांत रखने के लिए योग कर रही हूं।’’ स्टार प्लस के
धारावाहिक ‘सिया के राम’ में रामयाण सीता के नजरिए से दिखाई जा रही है।