शूटिंग के दौरान बेहोश हुईं मदिराक्षी, डॉक्टर को बुलाया
khaskhabar.com:
मशहूर पौराणिक धारावाहिक ‘सिया के राम’ में सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मदिराक्षी सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो गईं। मदिराक्षी बीमारी की हालत में भी शो के एक महत्वूपर्ण दृश्य की शूटिंग कर रही थीं। सभी लोग उनकी तरफ दौड़े और सेट पर डॉक्टर को बुलाया गया।