‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘नच बलिए 5’ और ‘बिग बॉस’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों से मशहूर हुए अभिनेता कुशल टंडन आगामी धारावाहिक ‘बेहद’ में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। कुशल ने एक बयान में कहा, ‘‘‘बेहद’ का हिस्सा बनने पर खुशी है। शो की अवधाराणा काफी मजेदार है। मैं पहली बार दो जुड़वा भाइयों की दोहरी भूमिका में नजर आऊंगा।’’