Kapil sharma defend nurse role in show Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कपिल बोले, नर्सो को कोई गलतफहमी हुई होगी

khaskhabar.com:
कपिल बोले, नर्सो को कोई गलतफहमी हुई होगी
कपिल ने कहा, ‘‘हम एक शो का हिस्सा हैं और केवल उस किरदार के जरिए हास्य पेश कर रहे हैं। हमारा इरादा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है।’’ कपिल ने अपने शो की शूटिंग के दौरान मीडिया से बात की थी। कपिल के जन्मस्थान और नवजोत सिंह सिद्धू के निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर की नर्सों ने यह आरोप लगाते हुए एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि शो के कारण उनके पेशे का अपमान हुआ है। नर्सों ने शो के विरोध में प्रदर्शन किया था और कपिल का पुतला जलाया था। नर्सें उनके खिलाफ मानहानि का मुकदर्मा भी दर्ज करना चाहती हैं।
शो में रोशेल राव एक ‘ग्लैमरस’ नर्स और कीकू शारदा एक ‘मोटी’ नर्स की भूमिका निभा रहे हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement